बहला-फुसलाकर ले गए है। 15 दिन पूर्व हुई शादी
मलपुरा थाना क्षेत्र के गढ़सानी गांव में रहने वाली एक विवाह ऐसा को कुछ लोग बहला-फुसलाकर ले गए है। 15 दिन पूर्व हुई शादी के बाद विवाहिता अपने मायके पक्ष आई थी। विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि इस मामले में मलपुरा पुलिस पीड़ित पक्ष की ना तो कोई सुनवाई कर रही है। और ना ही कोई कार्यवाही कर रही है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
मलपुरा थाना क्षेत्र के गांव गड़सानी का मामला।

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद
कैमरे के सामने दिखने वाली यह विवाहिता मलपुरा थाना क्षेत्र के गढ़सानी गांव की रहने वाली है। दरअसल आपको बताते चलें वर्षा नाम की इस विवाहिता की शादी 15 दिन पूर्व राजस्थान के धौलपुर इलाके में हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद जब विवाहिता अपने मायके आई तो गांव के कुछ युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गए।
इतना ही नहीं पीड़ित पक्ष के लोगों का आरोप है कि विवाहिता अपने पूरे जेवर के साथ में मायके आई थी। और जो युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गए हैं । विवाहिता के पास में नगदी और जेवरात भी मौजूद हैं। इस बात की शिकायत विवाहिता के परिजनों ने थाना मलपुरा पुलिस से की। मगर आरोप है कि थाना पुलिस ने न तो अभियोग पंजीकृत किया। और ना ही कोई कार्यवाही की।
पंद्रह दिन पूर्व हुई थी विवाहिता की शादी।
थाना मलपुरा पुलिस की इस कार्यशैली से पीड़ित पक्ष के लोग काफी नाराज है। और न्याय की गुहार लगाते हुए विवाहिता के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया है। गुरुवार को विवाहिता वर्षा के परिजन कलेक्ट्रेट स्थित एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे। जहां विवाहिता के परिजनों ने थाना मलपुरा पुलिस की शिकायत की तो वही पुलिस अधिकारियों से कार्यवाही की भी मांग की।
इस मामले में एसएसपी आगरा ने थाना मलपुरा पुलिस को दिशा-निर्देश जारी किए है। मगर हैरत की बात यह है कि जहां प्रदेश सरकार महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को लेकर गंभीर है। तो वहीं थाना स्तर पर महिलाओं और पीड़ितों की सुनवाई को नजरअंदाज किया जा रहा है। पर अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करती है।